मजबूर मजदूर
भोपाल में फंसे मुंगेली छत्तीसगढ़ के मज़दूरों की घर वापसी की भी व्यवस्था करे सरकार - प्रकाशपुंज पांडेय समाजसेवी और राजनीतिक विश्लेषक प्रकाशपुन्ज पाण्डेय ने मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा है कि उन्हें प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के तकरीबन 50 से 60 मज़दूर जिसमें आधी महिलाएं और 15 के ग़रीब बच्चे भी शामिल हैं। वे लोग भोपाल मध्य प्रदेश में घर वापसी के इंतजार में बैठे हैं। प्रकाशपुन्ज पाण्डेय ने बताया कि उनकी बात उन्हीं मज़दूरों में से एक गंगा राम नामक व्यक्ति से हुई थी जिसका नंबर 8815541860 है। जिसने उन्हें विस्तार में बताया कि उन मज़दूरों में आधी महिलाएं हैं और 15 के करीब बच्चे भी हैं। ठेकेदार ने यह कहकर निकाल दिया कि लॉकडाउन के कारण अब तुम्हारा हमारा नाता खत्म। गंगाराम ने बताया कि स्थानीय कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने उनकी मदद की, उन्हें कुछ दिन का राशन भी उपलब्ध कराया। लेकिन बिना काम के रोड की किनारे पेड़ की छांव में बैठे-बैठे आखिर कब तक वे अपना दिन व्यतीत करेंगे। इसीलिए वे चाह रहे हैं कि किसी भी प्रकार वे अपने घर वापसी करें लेकिन उन्हें बताने ...